मंकीपॉक्स के मामलों में वृद्धि के बीच डब्ल्यूएचओ ने बुलाई आपातकालीन बैठक: रिपोर्ट
ब्रिटिश पब्लिकेशन 'द टेलिग्राफ' ने शुक्रवार को बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने तेज़ी से बढ़ते मंकीपॉक्स के मामलों को लेकर चर्चा करने के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई है। फ्रांस, जर्मनी और बेल्जियम ने मंकीपॉक्स के अपने पहले मामलों की पुष्टि की है। यूके, अमेरिका, पुर्तगाल, स्वीडन, स्पेन और इटली में भी मंकीपॉक्स के मामले रिपोर्ट हो चुके हैं।