मंगल ग्रह पर 7,000 किलोग्राम से अधिक कचरा डाल चुके हैं इंसान: विशेषज्ञ
एक विशेषज्ञ के अनुसार, मंगल पर रोबोटिक अन्वेषण के 50-वर्षों के दौरान लाल ग्रह पर इंसान अब तक 7,000 किलोग्राम से अधिक कचरा डाल चुके हैं। रोबोटिक्स विशेषज्ञ कागरी किलिक ने बताया कि कचरे के 3 प्रमुख स्रोत छोड़े गए हार्डवेयर और निष्क्रिय-दुर्घटनाग्रस्त स्पेसक्राफ्ट हैं। वहीं, नासा का पर्सीवियरेंस मार्स रोवर भी कई बार कचरे की तस्वीरें भेज चुका है।