मंगल ग्रह पर दिखा 'स्नेक-हेड' रॉक; नासा ने जारी की तस्वीर
नासा के पर्सीवियरेंस रोवर ने अपने राइट मास्टकैम-ज़ेड कैमरा का इस्तेमाल कर मंगल ग्रह पर एक नई तस्वीर ली है। इस तस्वीर में सांप के सिर जैसी दिखने वाली एक चट्टान (स्नेक-हेड रॉक) दिख रही है। मंगल पर जीवन का पता लगाने के अभियान के तहत साक्ष्य जुटाने के लिए पर्सीवियरेंस रोवर फरवरी-2021 में ग्रह की सतह पर उतरा था।