मंगल ग्रह पर देखी गई पत्थरों की नुकीली बनावट; नासा ने जारी की तस्वीर
नासा ने मंगल ग्रह पर देखी गई पत्थरों की नुकीली बनावट (स्पाइक्स) की एक तस्वीर जारी की है जिसे क्यूरोसिटी रोवर ने कैद किया है। एसईटीआई इंस्टीट्यूट ने लिखा, "ये स्पाइक्स संभवतः एक सेडीमेंट्री (तलहटी) चट्टान में धूल कण के एक लंबे वक्त तक जमा होने से बने हैं और शेष तलहटी चट्टान समय के साथ खत्म हो गई।"