मंगल ग्रह पर पहले से सोचे गए समय की अपेक्षा और अधिक समय तक पानी मौजूद था: अध्ययन
चीनी वैज्ञानिकों ने कहा है कि मंगल ग्रह की सतह पर पहले से सोचे गए समय से भी और अधिक समय तक पानी मौजूद था और ज़ुरॉन्ग रोवर को इस बात के प्रमाण मिले हैं। दरअसल, यह निष्कर्ष मंगल पर एक प्राचीन महासागर की साइट माने जाने वाले विशाल बेसिन में रोवर द्वारा खोजे गए हाइड्रेटेड खनिजों पर आधारित है।