मंगलयान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा कर रहे उसके सबसे बड़े चंद्रमा फोबोस का वीडियो किया कैद
भारत के मंगलयान स्पेसक्राफ्ट ने मंगल ग्रह की परिक्रमा कर रहे उसके सबसे बड़े चंद्रमा फोबोस का एक वीडियो कैद किया है। यह वीडियो स्पेस इनथूज़ियास्ट एंड्रिया लक ने मंगलयान के वैज्ञानिक डेटा के आर्काइव से प्रोसेस किया है। गौरतलब है कि मंगलयान मिशन 2013 में लॉन्च किया गया था जो भारत का पहला इंटरप्लैनेटरी मिशन है।