मंगोलिया में सुर्ख लाल हुआ आसमान, सामने आई तस्वीरें
मंगोलिया में शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को दुर्लभ ऑरोरा की परिघटना हुई जिसके बाद आसमान सुर्ख लाल रंग का दिखने लगा। यह परिघटना तब होती है जब सौर तूफान पृथ्वी के मैग्नेटिक फील्ड से टकराता है। ऑरोरा अक्सर पृथ्वी के पोल के नज़दीक होते हैं और आमतौर पर इनका रंग हरा व नीला होता है।