मंत्रिमंडल की बैठक में सुरंग में बचाव अभियान पर चर्चा हुई, पीएम भावुक थे: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान उत्तरकाशी सुरंग में बचाव अभियान के मुद्दे पर चर्चा हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा, "चुनाव प्रचार के बीच भी प्रधानमंत्री बचाव अभियान के बारे में दिन में कम-से-कम दो बार जानकारी लेते थे।"