मंत्री की हत्या की साज़िश रचने के आरोप में तेलंगाना में 8 लोग गिरफ्तार
तेलंगाना के पर्यटन मंत्री वी. श्रीनिवास गौड़ की हत्या की कथित साज़िश रचने के आरोप में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनमें से 3 आरोपियों को पूर्व बीजेपी सांसद ए.पी. जितेंद्र रेड्डी के दिल्ली स्थित आवास से पकड़ा है। बकौल पुलिस, रेड्डी के चालक व निजी सहायक ने आरोपियों के छिपने की व्यवस्था की थी।