मंत्री के 'हिंदी बोलने वाले...' बयान के बाद विश्वास ने शेयर की प्लेन में पानीपूरी खाने की तस्वीर
कुमार विश्वास ने तमिलनाडु के मंत्री के. पोनमुडी के 'हिंदी बोलने वाले पानीपूरी बेचते हैं' बयान के बाद चार्टर प्लेन में पानीपूरी खाने की अपनी एक तस्वीर ट्वीट की है। उन्होंने लिखा, "हिंदी मां के बेटे तो हर हाल में गौरवान्वित हैं।" उन्होंने अन्य ट्वीट में मंत्री को टैग कर लिखा, "ज़बान ठीक रखोगे भाई तो स्वाद भी ठीक रहेगा।"