मंत्री ने शेयर किया तेज़ रफ्तार में चलती वंदे भारत ट्रेन व तालाब में उसके प्रतिबिंब का वीडियो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने तेज़ रफ्तार में गुज़रती वंदे भारत ट्रेन और तालाब के पानी में उसके प्रतिबिंब का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, "गज़ब।" हालांकि, मांडविया ने ट्वीट में यह नहीं बताया कि यह वीडियो किस जगह का है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "अतुल्य भारत! 😊"