मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नेताओं के साथ पीएम मोदी की बैठक का वीडियो हुआ जारी
आज (रविवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नेताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की 'चाय पर चर्चा' का वीडियो जारी हुआ है। इस बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, शिवराज सिंह चौहान, ललन सिंह और जीतन राम मांझी शामिल हुए।