मंत्री समूह की अंतिम रिपोर्ट में कसीनो, ऑनलाइन गेमिंग पर 28% जीएसटी लगाने का प्रस्ताव: खबर
बकौल रिपोर्ट्स, कसीनो, रेसकोर्स व ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी की समीक्षा करने के लिए काम करने वाले मंत्री समूह ने अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया है जिसमें तीनों पर 28% जीएसटी लगाने का प्रस्ताव है। यह रिपोर्ट एक या दो दिन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपी जाएगी। वर्तमान में इन सेवाओं पर 18% जीएसटी लगता है।