मंदिर जाने को लेकर ट्रोल होने पर ऐक्ट्रेस सारा ने दिया जवाब, कहा- 'जिसको जो बोलना है वो बोले'
अभिनेत्री सारा अली खान ने मंदिर जाने को लेकर ट्रोल होने के सवाल पर कहा है, "अगर आप लोगों को काम अच्छा न लगे तो मुझे बुरा लगेगा...मैं अजमेर शरीफ उतनी ही शिद्दत से जाऊंगी जितना मैं बंगला साहिब, महाकाल जाउंगी...मेरी आस्था मेरी निजी मान्यता है।" उन्होंने कहा, "जिसको जो बोलना है वो बोल सकते हैं...मुझे कोई समस्या नहीं है।"