मंदिर में लाउडस्पीकर इस्तेमाल करने पर गुजरात में 40 वर्षीय शख्स की पीट-पीटकर हुई हत्या

गुजरात में महेसाणा के एक गांव में मंदिर में आरती के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने पर 40-वर्षीय जसवंतजी नामक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि उनके समुदाय के ही 5-6 लोगों ने दोनों भाइयों पर लाठियों से हमला किया था। मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Load More