मंदिर वहीं बना जहां बनाने का संकल्प लिया था: राम मंदिर कार्यक्रम में सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान कहा है, "मंदिर वहीं बना जहां बनाने का संकल्प लिया था।" उन्होंने आगे कहा, "यह...विश्व में ऐसा पहला प्रकरण होगा जिसमें किसी राष्ट्र के बहुसंख्यक समाज ने अपने ही देश में अपने आराध्य की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए इतने वर्षों तक...लड़ाई लड़ी हो।"