जापान की अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आने से बच गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई-सितंबर 2023 की तिमाही के मुकाबले अक्टूबर-दिसंबर 2023 में जापान की अर्थव्यवस्था 0.4% बढ़ी। जुलाई-सितंबर की तिमाही में जापान की अर्थव्यवस्था 3.3% घटी थी। दरअसल, किसी देश में लगातार दो तिमाहियों तक जीडीपी घटने पर उसकी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ जाती है।