मंशा के आधार पर आतंकवाद को वर्गीकृत करना 'खतरनाक' है: संयुक्त राष्ट्र में भारत
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा है कि आतंकवादी कृत्यों के पीछे की मंशा के आधार पर आतंकवाद को वर्गीकृत करना 'खतरनाक' है। बकौल कंबोज, आतंकवादी अच्छे या बुरे नहीं हो सकते और ऐसी सोच दुनिया को '9/11 के पहले के युग में ले जाएगी जब आतंकवादियों को 'हमारा आतंकी, आपका आतंकी' कहा जाता था'।