मंसूर अली खान की जयंती पर उनकी समाधि पर पत्नी शर्मिला टेगौर व बेटी सोहा ने चढ़ाए फूल
क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की 82वीं जयंती पर गुरुवार को उनकी पत्नी शर्मिला टैगोर, उनकी बेटी व ऐक्ट्रेस सोहा अली खान और नातिन इनाया नौमी केमू ने गुरुवार को उनके समाधि स्थल पर जाकर फूल चढ़ाए। सोहा ने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "जिन लोगों से आप प्यार करते हैं, वह कहीं नहीं जाते हैं।"