मई के महीने में इतनी ठंडक क्यों, कहां चली गई गर्मी?
भारत में मई में अक्सर अत्यधिक गर्मी देखी जाती है लेकिन इस साल देश के कई हिस्सों में मई में कम तापमान दर्ज हो रहा है। इसके कारणों में पूर्व से आने वाली हवाएं, पश्चिमी विक्षोभ के चलते होने वाली बारिश और ला नीना से प्रभावित पैटर्न शामिल है। बकौल रिपोर्ट्स, लॉन्ग टर्म ट्रेंड अत्यधिक गर्मी का इशारा देते हैं।