मई में इक्विटी फंड में निवेश 22% गिरा, AUM पहली बार ₹72 लाख करोड़ के पार पहुंचा: AMFI
असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों के अनुसार, मई महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश 21.66% गिरकर ₹19,013.12 करोड़ पर आ गया जिसमें सबसे अधिक लार्ज-कैप फंड को झटका लगा है। वहीं, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का नेट असेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) अप्रैल के ₹69.99 लाख करोड़ के मुकाबले ₹72.20-लाख करोड़ के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।