मई महीने के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए कौनसे खिलाड़ी हैं दावेदार?
आईसीसी ने सोमवार को मई महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के दावेदारों के नामों की घोषणा की। पुरुष वर्ग में श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज़ व असिथा फर्नांडो और बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम को नामित किया गया है जबकि महिला वर्ग में पाकिस्तान की तुबा हसन व बिस्माह मारूफ और जर्सी की ट्रिनिटी स्मिथ को नामित किया गया है।