मई में 15 माह के उच्चतम स्तर 2.61% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई दर
सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई 2024 में भारत की थोक महंगाई दर बढ़कर 2.61% रही जो फरवरी 2023 के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। इससे पहले अप्रैल 2024 में यह 1.26% रही थी। गौरतलब है कि मई 2024 में भारत की खुदरा महंगाई दर घटकर 12 महीने के निचले स्तर 4.75% पर आ गई थी।