मई से महंगी हो जाएंगी सिगरेट, 17% तक बढ़ेंगे दाम: रिपोर्ट
एनडीटीवी प्रॉफिट के अनुसार, उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए भारत के प्रमुख सिगरेट निर्माता मई से कीमतों में 17% तक वृद्धि कर सकते हैं। बकौल रिपोर्ट, प्रीमियम और सस्ते, दोनों ब्रैंड के कुछ पैकेट ₹20 तक महंगे हो सकते हैं। इससे पहले सिगरेट की कीमत में ₹5-8 का इजाफा किया गया था।