मक्का-मदीना में गिरा मिसाइल का मलबा, सऊदी का दावा; हूती विद्रोहियों ने दिया जवाब
सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा विभाग ने शनिवार को बताया कि उसने यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा मक्का-मदीना की तरफ दागी गईं 2 बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक दिया। विभाग के मुताबिक, मलबे के टुकड़े जेद्दा और राबिघ सहित कई जगहों पर गिरे। कुछ टुकड़े मक्का के बाहर वादी मुघमास में भी गिरे। हूती ने इसे एक बड़ा झूठ बताया है।