महंगा न हो जाए खाना! इथेनॉल ब्लेंडिंग के लिए मक्के की मांग में बड़ा उछाल
इथेनॉल ब्लेंडिंग के लिए मक्के की मांग में भारी उछाल से खाद्य महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है। तेल कंपनियों ने नए टेंडर में मक्के से इथेनॉल बनाने के लिए 59% हिस्सेदारी का प्रस्ताव रखा है। गन्ने की कमी और उत्पादन में गिरावट के बीच मक्के की कीमतें दोगुनी हो चुकी हैं। इससे पोल्ट्री फीड महंगा हो गया है।