मकान के अंदर से यूपी में मिले कोबरा के 100 से अधिक बच्चे; वीडियो आया सामने
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में एक मकान के अंदर चूहे के बिल से कोबरा के 100 से अधिक बच्चे मिले हैं जिसका वीडियो सामने आया है। मकान में रह रहे लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांपों को पकड़ा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पकड़े गए सांपों को जंगल में छोड़ दिया गया है।