मकान खरीदने के लिए दुनिया के सबसे महंगे शहर कौन-कौनसे हैं?
वार्षिक डेमोग्राफिया इंटरनैशनल हाउसिंग अफोर्डेबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार, मकान खरीदने के मामले में हॉन्ग-कॉन्ग दुनिया का सबसे महंगा शहर है जिसकी 'इंपॉसिबली अनअफोर्डेबल' (लगभग असंभव) रेटिंग 16.7 है। इसके बाद सिडनी, वैंकूवर, सैन जोस, लॉस ऐंजिलिस और होनोलुलु का स्थान है। मकान खरीदने के लिए सबसे महंगे शहरों में मेलबर्न, सैन फ्रांसिस्को, एडिलेड, सैन डिएगो और टोरंटो भी शामिल हैं।