मकान गिराते करते समय तेलंगाना में पुलिसकर्मी को आकर लगा मलबे का उड़ता हुआ पत्थर, हुआ घायल
तेलंगाना के संगारेड्डी में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत एक इमारत को धराशायी करते समय मलबे का एक पत्थर उड़कर एक पुलिसकर्मी को लग गया जिससे वह घायल हो गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें घटना से पहले पुलिसकर्मी वीडियो रिकॉर्ड करता दिख रहा है। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।