मकड़ी के काटने से ब्राज़ीलियाई सिंगर डार्लिन मोराइस की 28 वर्ष की उम्र में हुई मौत
ब्राज़ील के 28-वर्षीय सिंगर डार्लिन मोराइस की मौत हो गई है। 31 अक्टूबर को डार्लिन के चेहरे पर एक मकड़ी ने काट लिया था और उसी रोज़ उसके लक्षण दिखने शुरू हो गए थे। डार्लिन की सौतेली बेटी को भी मकड़ी के काटने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।