मकर संक्रांति पर दिल्ली के रिठाला पहुंचे राहुल गांधी, पूर्वांचल के लोगों संग खाया दही-चूड़ा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर दिल्ली के रिठाला पहुंचे और पूर्वांचल के लोगों से अनाधिकृत काॅलोनियों के मुद्दे पर बातचीत की। राहुल गांधी ने महिलाओं व बच्चों संग दही-चूड़ा भी खाया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इस दौरान लोगों ने रिठाला विधानसभा में नाले और ड्रेनेज सिस्टम को लेकर अपनी नाराज़गी व्यक्त की।