मकान की खुदाई के दौरान यूपी में मिले 161 साल पुराने चांदी के सिक्के, तस्वीरें आईं सामने
यूपी के व्यासपुरा गांव में एक मकान की खुदाई के दौरान चांदी के कुछ जेवरात और 161 साल पुराने चांदी के 250 से ज़्यादा सिक्के मिले। इनकी प्राचीनता जांचने के लिए इन्हें पुरातत्व विभाग को सौंप दिया गया है। वहीं, एसडीएम राजेश सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से इस जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।