मक्का में तेज़ तूफान में फिसलने लगे लोग, सामने आया वीडियो
सऊदी अरब के मक्का में आए तेज़ तूफान में फिसलते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसके अलावा फैरमॉन्ट मक्का क्लॉक टावर पर बिजली गिरने का वीडियो भी सामने आया है। सऊदी अरब के नैशनल सेंटर फॉर मीटीअरलॉजी ने कहा है कि तूफान के समय हवाएं 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थीं।