मगरमच्छों से भरी नदी में गिरे पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर इयन बॉथम, पूर्व पेसर ने बचाई जान
पूर्व इंग्लिश ऑल-राउंडर इयन बॉथम ऑस्ट्रेलिया में मगरमच्छों से भरी नदी में गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर मर्व ह्यूज ने बचाया जिनके साथ वह मछली पकड़ रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 दिवसीय फिशिंग ट्रिप पर गए 68 वर्षीय बॉथम की चप्पल रस्सी में फंस गई और वह नदी में गिर गए।