मगरमच्छ की खोपड़ी ले जा रहे कनाडाई नागरिक को IGI एयरपोर्ट पर किया गया गिरफ्तार
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सोमवार को एक शख्स को उसके सामान बैग से मगरमच्छ की खोपड़ी मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को पूछताछ कर अधिकारियों ने बताया कि शख्स ने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि उसने न तो शिकार किया और न ही जानवर को मारा बल्कि थाइलैंड की यात्रा के दौरान उसे खरीदा था।