मगरमच्छ को यूपी में लोगों ने साइकल पर रखकर गांव में घुमाया, वीडियो आया सामने
झांसी (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को रिहायशी इलाके के पास पहुंचे एक मगरमच्छ को कुछ लोगों ने पकड़कर साइकल पर रखकर गांव में घुमाया जिसका वीडियो सामने आया है। हालांकि, बाद में वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को बेतवा नदी में छोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अभी गांव के आसपास कुछ और मगरमच्छ हैं।