मगरमच्छ का शिकार करने के बाद रणथंभौर में उसे खाती दिखी बाघिन और उसके शावक
राजस्थान स्थित रणथंभौर नैशनल पार्क में बाघिन रिद्धि और उसके शावकों ने शिकार करने के बाद मगरमच्छ को खाया। पत्रकार आदित्य राज कौल ने X पर रविवार को इसका वीडियो शेयर किया और कहा, "यह दुर्लभ शिकार है।" वहीं, आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने इस वीडियो को लेकर कहा, "क्या आपने बाघों को मगरमच्छ खाते हुए देखा है?"