कॉमन करैत भारत के सबसे ज़हरीले सांपों में से एक माना जाता है। इसकी खास बात यह है कि इसका काटना अक्सर मच्छर के काटने जितना मामूली महसूस होता है या बिल्कुल दर्द नहीं होता जिससे कई लोगों को पता ही नहीं चलता कि उन्हें सांप ने काट लिया है। करैत का ज़हर सीधे नर्वस सिस्टम पर असर करता है।