मज़ाक बन गया था: फिल्म में 10 साल बड़े ऐक्टर के पिता के रोल पर मुकेश खन्ना
ऐक्टर मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में 1992 की फिल्म 'यलगार' में दिवंगत अभिनेता फिरोज़ खान के पिता का रोल करने पर बताया है, "मैं इंडस्ट्री में मज़ाक बन गया था।" उन्होंने बताया, "फिल्म में ब्रेकफास्ट टेबल पर मेरे और फिरोज़ के बीच सीन था जहां वह मुझे 'पापा' कह रहे थे। लोगों ने इसे 'लाफिंग पॉइंट' बना दिया था।"