मज़ाक-मज़ाक में पोलैंड में मिल गया खज़ाना! घड़े में मिले 631 सिक्के और 222 ग्राम सोने का हार
डेनार कालिस्ज नामक एक ग्रुप पोलैंड के ग्रोडजिएक जंगल में मज़ाक-मज़ाक में खज़ाना ढूंढने निकला और उसे खज़ाना मिल भी गया। ग्रुप को सबसे पहले रोमन काल की कब्र मिली जिसमें एक योद्धा के अवशेष थे। कुछ दिनों बाद मिट्टी के एक घड़े में उन्हें 631 सिक्के जबकि एक अन्य में पांचवीं सदी का 222 ग्राम सोने का हार मिला।