मज़दूर को खुदाई के दौरान एमपी में मिला 32.80 कैरेट का हीरा, ₹1 करोड़ से अधिक है कीमत
मध्य प्रदेश के पन्ना में गुरुवार को खदान में खुदाई कर रहे एक मज़दूर को 32.80 कैरेट का हीरा मिला जिसकी तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि हीरा अच्छी क्वालिटी का है जिसकी कीमत ₹1 करोड़ से अधिक हो सकती है। हीरे की नीलामी दिवाली से पहले ही हो जाएगी।