मज़दूर को यूपी में मिला ₹84 लाख का आयकर नोटिस, रोते-बिलखते पहुंचा थाने
फिरोज़ाबाद (यूपी) में सुनील कुमार नामक मज़दूर को आयकर विभाग से ₹84.31 लाख का नोटिस मिला है। इसके बाद मामले की शिकायत लेकर वह रोते-बिलखते हुए थाने पहुंचा। सुनील के मुताबिक, एक शख्स ने लेबर कार्ड बनवाने के नाम पर उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड बैंक पासबुक समेत दस्तावेज़ लिए थे व नरेगा में ₹1500/माह मिलने का दावा किया था।