मज़बूत डिज़िटल पासवर्ड बनाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान?
मज़बूत डिज़िटल पासवर्ड बनाने के लिए अपरकेस, लोअरकेस अक्षर, नंबर और प्रतीक का इस्तेमाल करना चाहिए। 123456 जैसे सामान्य पासवर्ड न बनाएं और पासफ्रेस का इस्तेमाल करें। पासफ्रेस ऐसे शब्दों का संयोजन होता है जिन्हें याद रखना आपके लिए आसान लेकिन दूसरों के लिए अनुमान लगाना मुश्किल होता है। एक मज़बूत पासवर्ड कम-से-कम 18 कैरेक्टर्स का होना चाहिए।