मजिस्ट्रेट के सामने रो पड़ा कोलकाता रेप-हत्या मामले का मुख्य आरोपी, बोला- मुझे फंसाया गया है
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या मामले का मुख्य आरोपी संजय रॉय शुक्रवार को पॉलीग्राफ टेस्ट की सहमति के लिए पूछे जाने पर कथित तौर पर मजिस्ट्रेट के सामने रो पड़ा। आरोपी ने कहा, "मैंने कोई अपराध नहीं किया है। मुझे फंसाया गया है। शायद पॉलीग्राफ टेस्ट से यह साबित हो जाए।"