मजनू भाई ने पेंटब्रश उठाया और बाकी इतिहास है: 'वेलकम' के 15 वर्ष पूरे होने पर अनिल कपूर
ऐक्टर अनिल कपूर ने फिल्म 'वेलकम' के कुछ सीन्स की तस्वीरें शेयर करते हुए बुधवार को ट्वीट किया, "15 वर्ष पहले मजनू भाई (फिल्म में अनिल का किरदार) ने पेंटब्रश उठाया था और बाकी इतिहास है।" उन्होंने लिखा, "वेलकम ने लोगों को खूब हंसाया है जिसकी वजह से यह मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है और हमेशा रहेगी।"