उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी पीएम मोदी जैसा नेता मिलेगा: पाक-अमेरिकी बिज़नेसमैन
पाकिस्तानी-अमेरिकी बिज़नेसमैन साजिद तरार ने कहा है, "मज़बूत भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व ज़रूरी है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि मोदी जी ही अगले प्रधानमंत्री होंगे।" उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान को भी (पीएम) नरेंद्र मोदी जैसा नेता मिलेगा। दरअसल, तरार 1990 के दशक में पाकिस्तान से अमेरिका चले गए थे।