मज़बूत भारत बनाने में असाधारण योगदान के लिए देश ऋणी रहेगा: जनरल सुनीथ के निधन पर पीएम
भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल सुनीथ फ्रांसिस रॉड्रिग्स के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "भारत को मज़बूत बनाने में असाधारण सेवा और योगदान के लिए देश उनका ऋणी रहेगा।" बकौल प्रधानमंत्री, "उनके गहरे रणनीतिक ज्ञान के लिए उनका सम्मान किया जाता था...मेरी संवेदना उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।"