मटन-मछली खिलाओ तभी मिलेगा टीसी! बिहार में छात्रा से स्कूल टीचर्स ने की पार्टी की डिमांड
कटिहार (बिहार) के एक सरकारी स्कूल में टीसी देने के नाम पर एक छात्रा से मटन, मछली और पुलाव की पार्टी मांगने को लेकर हंगामा मच गया। इसके बाद छात्रा ने घर से खाना बनवाकर स्कूल में शिक्षकों को खिलाया। हालांकि स्कूल प्रिंसिपल ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है लेकिन शिक्षा पदाधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।