मणिपुर के जिरीबाम में उग्रवादियों ने गश्ती दल पर की गोलीबारी, CRPF जवान हुआ शहीद
जिरीबाम (मणिपुर) में रविवार को घात लगाकर बैठे उग्रवादियों ने गश्ती दल पर गोलीबारी कर दी जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य जवान व 2 पुलिस कमांडो घायल हो गए। एक अधिकारी के अनुसार, जवाबी कार्रवाई के दौरान उग्रवादी फरार हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हमले की कड़ी निंदा की है।