मणिपुर के सीएम को तत्काल बर्खास्त किया जाए: ताज़ा हिंसा पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर में हिंसा की ताज़ा घटनाओं को लेकर कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "पिछले 16 महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में एक सेकेंड भी नहीं बिताया जबकि राज्य में हिंसा जारी है। लोग मोदी-शाह की मिलीभगत का परिणाम भुगत रहे हैं।"